Explore

Search

April 15, 2026 9:18 pm

बेकाबू होकर कार रेलवे ओवर ब्रिज पर पलटी, तीन महिलाओं समेत 7 लोग हुए घायल

राजसमंद। जिले के कुंवारिया थाना इलाके में आज एक कार बेकाबू होकर रेलवे ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए जिनमें गणेश कुंवर और रंजीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर टोल एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत आरके जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल सूरत से ब्यावर जिले के गांव लोरड़ी में एक शोकाकुल परिवार में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रिज से उतरते समय कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बेकाबू कार डिवाइडर से जाकर टकराकर पलट गई। घटना की सूचना पर कुंवारिया थाने के एएसआई नरेंद्र सिंह, कमलेन्द्र सिंह झाला, हेडकांस्टेबल तुलसीराम, भेरुलाल ओमप्रकाश आदि ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने पर लाकर खड़ा करवाया। इस हादसे की पुलिस जांच कर रही है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर