Explore

Search

April 14, 2026 1:25 am

60 किलोग्राम चंदन की लकडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन बैग से 60 किलोग्राम अवैध चंदन की लकड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त चन्दन की लकड़ी को उत्तरप्रदेश के तस्करों को सप्लाई करनी थी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रुप से चंदन की लकडी की तस्करी करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर भगवत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा एवं अंजलि सिंह वृताधिकारी बेगूं के निर्देशन में एएसआई भवानीसिंह मय जाप्ते की एक टीम का गठन किया गया। 4 फरवरी 2025 को एएसआई भवानी सिंह मय जाप्ते द्वारा अवैध रुप से चंदन की लकडी की तस्करी करने वाले तस्करो पर कार्यवाही हेतु गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरपुरा मोड से आगे हाईवे रोड पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को तीन बैग सहित पकडा गया। दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली गई तो दोनों ने अपने नाम श्यामलाल पुत्र चुन्नीलाल सुथार, तथा कालुलाल पुत्र चेनराम सालवी निवासियान राजगढ पुलिस थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ होना बताया। दोनों व्यक्तियों के पास मिले तीनों बैगो की तलाशी ली गई तो तीनों बैग के अन्दर चंदन की लकडी के टूकडे भरे हुए पाये गए। चंदन की लकडी का वजन किया गया तो कुल वजन 60 किलोग्राम हुआ। दोनो आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर चंदन की लकडी को जप्त किया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर