Explore

Search

October 12, 2026 5:24 am

नई दिल्ली चुनाव : रुझानों में भाजपा को मिल रहा बहुमत,  सत्ता का उल्टफेर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में भाजपा को बहुमत मिलता है दिखाई दे रहा हैं लेकिन आप भी वोटों की काउंटिंग में कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। आप के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है। सुबह से हर किसी की निगाहें इस बात पर रहीं कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी AAP लगातार तीसरी बार जीत हासिल करती है या भाजपा राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी। वहीं गत 2 चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को भी इस चुनाव से काफी उम्मीदें है। रुझानों में भाजपा 40 सीटों पर आगे है और AAP 30 सीटों पर बढ़त बनाए है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर