Explore

Search

May 8, 2026 10:15 pm

चित्तौड़ दुर्ग स्थित जैन मंदिर में  चोरी मामले 5 गिरफ्तार, बेशकीमती मूर्तियां बरामद

चित्तौड़गढ़। शहर में आस्था के केंद्रों को निशाना बनाने वाली शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। ऐतिहासिक दुर्ग के कीर्ति स्तंभ स्थित जैन मंदिर सहित तीन मंदिरों में हुई बड़ी चोरियों के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने न केवल पांच आरोपियों को दबोचा है, बल्कि चोरी गई बेशकीमती मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पिछले कुछ दिनों से शहर के मंदिरों में हो रही सिलसिलेवार चोरियों की गुत्थी सुलझा ली है। इन चोरियों में चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित जैन मंदिर से भी बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई थी। जैन मंदिर से मूर्तियां चोरी होने के इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन सुराग नही मिला। कारण था 16 अप्रेल को चित्तौड़गढ़ शहर में बिजली का फॉल्ट होने से शहर में लगे कैमरे बन्द हो गए थे और इसी रात को भी जकीन मन्दिर में मूर्तियों की चोरी हो गई। इस मामले में सफलता की कड़ी तब जुड़ी जब चित्तौड़गढ़ किले के पास मानपुरा मुख्य मार्ग के एक फुटेज में तड़के 4 बजे एक कुत्ता दुर्ग की ओर मुंह करके भौंकता नजर आया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और मास्टरमाइंड मिठूलाल नायक तक पहुंच गई और इस चोर गैंग के बाकी सदस्यों को भी धर दबोचा।

◆ मन्दिर से मूर्तियां चोरी मामले में पांच गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में घटना में अब तक मिठुलाल पिता गोपी लाल नायक उम्र 40 साल निवासी पेमदिया का खेड़ा हाल मेडीखेड़ा थाना सदर निम्बाहेड़ा, काना उर्फ कन्हैयालाल पिता शम्भुलाल जाति नायक उम्र 29 साल निवासी पहुंना थाना राशमी, राजमल उर्फ राजु कामड पिता गोपी दास कामड जाति कामड उम्र 27 साल निवासी कीर मोहल्ला पहुंना थाना राशमी, प्रकाश खारोल पिता माधु खारोल उम्र 24 साल निवासी गाडरियावास थाना कपासन और हिम्मत सालवी पिता प्रकाश चन्द्र सालवी उम्र 22 साल निवासी मरमी थाना राशमी को गिरफ्तार किया हैं। शेष 5 अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं। पुलिस ने इस मामले में चोरी गई मूर्तियां बरामद कर ली हैं।

बाईट- मनीष त्रिपाठी, एसपी, चित्तौड़गढ़

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर