Explore

Search

October 1, 2026 12:13 pm

प्रशासन

मातृकुंडिया में बाइक के पहिए खोलकर ले गए चोर

राशमी। थाना क्षेत्र के मातृकुंडिया में जाट समाज के चल रहे धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने आए एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाश बाइक चोरी कर ले गए। बदमाशों ने बाइक को करीब एक किलोमीटर आगे ले जाकर दोनों पहिए चुराकर बाइक को लावारिस हालत में पटक कर चले गए। जानकारी के अनुसार सूरजपुरा निवासी बद्रीलाल जाट गुरुवार शाम मातृकुंडिया में चल रहे पशुपतिनाथ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेने आया था। इस दौरान उसने पार्किंग में बाइक खड़ी कर वह मंदिर की ओर चला गया। वापस आया तो बाइक को नदारद पाया। इस दौरान उसने बाइक की तलाश की लेकिन नहीं मिली। उक्त बाइक शनिवार प्रातः मातृकुंडिया से राशमी रोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप से कुछ दूर जंगल में लावारिस अवस्था में पड़ी मिली। उसके दोनों पहिए गायब थे। बाद में उक्त बाइक को पुलिस लेकर आई।बाइक की पहचान होने पर मालिक बाइक को टेंपो में भरवा कर ले गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर