Explore

Search

October 1, 2026 12:16 pm

प्रशासन

पुनावली गांव में 15 बीघा जमीन में लगी आग, ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से पाया काबू

राजसमंद, (गौतम शर्मा)। जिले की साकरोदा पंचायत के पुनावली गांव में बीड़े में भीषण आग लग गई। आग ने करीब 15 बीघा क्षेत्र को चपेट में ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही राजसमंद नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता नहीं होने के कारण दमकल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। इसके बावजूद दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी उदय लाल प्रजापत ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग में घास और सूखी लकड़ियां जलकर राख हो गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर