राशमी। कस्बे की जलप्रदाय योजना की दोनों मोटरे जल जाने से कस्बे में मंगलवार को जल आपूर्ति नहीं हुई। जल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कस्बे में संचालित जलप्रदाय योजना के दो जल स्रोत रोशनेश्वर महादेव में बनास नदी किनारे स्थित हैं। विद्युत फाल्ट के चलते दोनों नलकूपों की एक-एक कर मोटरे जल गई। मोटरे जल जाने से कस्बे के आधे हिस्से में सोमवार शाम को ही जलापूर्ति गड़बड़ा गई। वहीं मंगलवार को कस्बे में जल आपूर्ति नहीं हो पाई। दोनों नलकूप की जली हुई मोटरों को जलदाय कर्मी रिपेयर करवाने में लगे हुए हैं। जलप्रदाय योजना के कनिष्ठ अभियंता सोहेल अहमद ने बताया कि कस्बे में जल आपूर्ति के लिए दो नलकूप लगे हुए हैं। जिनमें एक नलकूप खराब हो जाने की स्थिति में दूसरे को चालू कर जल आपूर्ति में निरंतरता बनाए रखी जाती हैं। लेकिन विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट के चलते दो दिन में ही एक-एक कर दोनों मोटरे जल गई हैं। जिन्हें रिपेयर करवाया जा रहा हैं। वहीं एक नलकूप में मोटर बदलने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिससे बुधवार प्रातः जल आपूर्ति की संभावना हैं। बुधवार प्रातः जल आपूर्ति नहीं होती है तो शाम तक जलापूर्ति की जाएगी।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm
जिला परिषद के 35 वार्ड, 11 पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण तय
September 23, 2026
9:32 pm