Explore

Search

July 2, 2025 11:33 am

ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य सत्रांत वाक्पीठ का शुभारंभ

राशमी। ब्लॉक की प्रधानाचार्य सत्रांत वाक्पीठ का आयोजन मंगलवार को नजरबाई शंकर लाल पिपलिया राउमावि जाडाना में मां शारदे की वंदना एवं स्थानीय बालकों के स्वागत गीत द्वारा किया गया। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश जोशी एवं शिक्षाविद् गणेश लाल पुर्बिया रहे। वाक्पीठ अध्यक्ष भगवान लाल सुथार ने बताया कि उद्घाटन समारोह में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा की एक देशभक्त एवं संस्कारवान बालक निर्माण हेतु शिक्षकों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अत: पूरे मन से अपना सर्वस्व बालकों को देने का मानस बनाएं।  वाक्पीठ वार्ता के दौरान माधव लाल सुथार द्वारा जन आधार एवं आधार ऑथेंटिकेशन, खूबी लाल आर्य द्वारा पालनहार एवं विफ्स टैबलेट,जीवन सिंह चौहान द्वारा पीईईओ के दायित्व एवं कर्तव्य,डॉ.रतनलाल जाट द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक नीति 2020,ताराचंद जैन द्वारा संस्थापन कार्यों का विधिवत निर्देशन एवं नोडल केंद्र के कार्य पर वार्ताएं प्रस्तुत की गई। सत्रांत वाक्पीठ में राशमी ब्लॉक के निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वाक्पीठ सचिव जगदीश चंद्र कुम्हार ने किया। संस्थाप्रधान कान्ता कुमारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक अध्यक्ष सीताराम अहीर, मंडल महामंत्री चतरू लाल अहीर, पूर्व सरपंच प्रभु लाल अहीर, मुकेश तिवारी,सरपंच रतनी देवी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर