Explore

Search

October 1, 2026 10:52 am

प्रशासन

वित्तीय साक्षरता सलाहकार क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

चित्तौड़गढ़। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सलाहकार की कार्यक्षमता को बढ़ाने हेतु चित्तौड़गढ़ में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक परेश टांक, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कविश कुमार शर्मा एवं मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सर्वा द्वारा एफएलसी से बैंकिंग क्षेत्र के नये उत्पादों और भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय जागरूकता विषय पर चर्चा की गई।  बैंक के प्रधान कार्यालय विभागाध्यक्ष सुनील पाराशर द्वारा एफएलसी की कार्यदक्षता को बढ़ाने हेतु विभिन्न संसाधनों पर चर्चा की गई। बैंक के 25 एफएलसी द्वारा उक्त कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर