
बेगूं। स्थानीय पत्रकारिता को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बेगू प्रेस क्लब का गठन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे। नवगठित प्रेस क्लब में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। गठन के दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार किशन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया, जबकि भगवती प्रसाद राव को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा संदीप सुराणा को संयोजक, कमल माथुर और सोनू खंडेलवाल को उपाध्यक्ष, मोहित बिल्लू को महामंत्री, महेंद्र धाकड़ को सचिव, कुलदीप सिंह राव को प्रवक्ता तथा दीपांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर नवगठित टीम ने प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनता की आवाज को निष्पक्ष रुप से उठाने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने पर की चर्चा। समारोह में अतिथियों ने प्रेस क्लब के गठन को पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बेगू में पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -