
चित्तौड़गढ़। नारकोटिक्स विभाग ने अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ कर खेत मालिक को गिरफ्तार किया हैं। लहसुन व रिजका के बीच बिना लाइसेंस के अफीम की बुआई कर रखी थी। गोपनीय सूचना पर अल सुबह कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स विभाग चित्तौड़गढ़ के द्वितीय खण्ड के जिला अफीम अधिकारी अमर सिंह कनौजिया को बस्सी क्षेत्र के आवलहेड़ा गांव में बिना लाइसेंस के अफीम की खेती करने की सूचना मिली। इस पर विभाग ने एक टीम बनाकर अलसुबह खेत पर दबिश दी। जहां पर अवैध अफीम की खेती पाई गई। खेत मालिक को भी खेत पर लेकर नारकोटिक्स टीम पहुंची। मौके पर पटवारी को बुलाकर अफीम बुआई वाले खेत के बारे में जानकारी ली। आवलहेड़ा निवासी केवलराम द्वारा बिना लाइसेंस के अफीम की खेती करना पाया गया। मौके पर रिजका और लहसुन की आड़ में अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। मौके पर 65 वर्ग मीटर में बिना लाइसेंस के अफीम की बुआई कर रखी थी। टीम ने खेत से अफीम के पौधे उखाड़ कर अपने कब्जे में लिए और प्रकरण दर्ज कर खेत मालिक केवलराम को गिरफ्तार किया। आगे का अनुसंधान जारी हैं।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़