
चित्तौड़गढ़। चंदेरिया कस्बे में मंगलवार को नाबालिग के साथ छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपी को चंदेरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ व शिवप्रकाश वृताधिकारी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में सुनिता गूर्जर पु.नि. थानाधिकारी चन्देरिया के निर्देशन में गठित टीम द्वारा 18 फरवरी को कस्बा चन्देरिया में नाबालिग 4 वर्षीय बालिका के साथ युवक द्वारा छेडछाड व दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना को लेकर पिडित पक्ष द्वारा थाना चन्देरिया पर रिपोर्ट पेश करने पर प्रकरण पंजिबद्ध किया जाकर त्वरित कार्यवाही कर वांछित अभियुक्त सलीम कुरैशी पिता मोहम्मद शफी कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया को किया गया। जिससे प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़