Explore

Search

March 27, 2026 5:34 am

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीसी रिमांड पर

चित्तौड़गढ़। अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक नाबालिग का अपहरण कर महाराष्ट्र ले गये थे। कपासन डीएसपी हरजी राम यादव ने बताया कि गत 21 दिसम्बर को कपासन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग शौच के लिये घर से बाहर गई थी। काफी देर तक नाबालिग के वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी ढूंढने पर भी नाबालिग परिजनों को नही मिली। इस पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तकनिकी आधार पर अनुसंधान करते हुए नाबालिग को महाराष्ट्र के सेगांव से लेकर कपासन पहुंची। जहां नाबालिग ने बताया कि उसे भोपालसागर थाना क्षेत्र के मिट्ठू लाल जाट व बाबरिया खेड़ा निवासी सुनिल जाट बहला-फुसला कर ले गये व उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर कपासन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर