चित्तौड़गढ़। कार्मिक विभाग के द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में शिव छत्रपति खेल परिसर म्हालुंगे पुणे, महाराष्ट्र में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सत्यनारायण व्यायामशाला की दो महिला पहलवानों ने भाग लिया एवं पदक जीता।
व्यायामशाला कुश्ती प्रशिक्षक रतन गुर्जर ने बताया की आंचल नागर ने 59 किग्रा भार वर्ग व सावित्री छीपा ने 65 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त किया था। व्यायामशाला पहुंचने पर गुरु भंवर सिंह चौहान, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, कुश्ती प्रशिक्षक एवं जिला कुश्ती संघ सचिव रतन गुर्जर, जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष विश्वनाथ टांक, जिला कुश्ती संघ सहसचिव राजेंद्र गगरानी, राजकुमार लाडना कुमावत, व्यायामशाला विधि प्रकोष्ठ ओमप्रकाश शर्मा, कुश्ती प्रशिक्षक महेंद्रसिंह चौहान, रणवीरसिंह राणा, पहलवान अनिल गाछा, महिला पहलवान नेहा माली, साक्षी कहार, साक्षी मराठा, चार्वी राणावत कई सहित खेल प्रेमियां पहलवानों ने विजेता पहलवानो का माल्यार्पण एवं मुँह मीठा करा स्वागत किया।


Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़