Explore

Search

June 26, 2026 12:33 pm

सोशल मीडिया पर लड़की की फोटो व विडियो को एडिट कर वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर लड़की की फोटो तथा विडियो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में एक आरोपी को ट्रेस कर गिरफतार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर थाने पर प्रार्थीया ने रिपोर्ट दी कि मेरे नाम से कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी इस्टाग्राम आई.डी चला रहा है तथा मेरे फोटो व विडियों को एडिट कर इन्सटाग्राम पर वायरल कर रहा है तथा गलत मेसेज कर रहा है इन्सटाग्राम पर स्टोरी लगा रहा है। जिसपर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान‌ रामेश्वर लाल पुलिस उप अधीक्षक थाना साइबर चित्तौड़गढ़ द्वारा शुरू किया गया। तथा एक टीम गठीत कर प्रकरण में अभियुक्त का टेक्नीकल रूप से पता लगाया जाकर अनुसन्धान किया गया। अनुसन्धान से उक्त कृत्य करण सेन उर्फ कालु पिता हीरा लाल सेन उम्र 21 साल निवासी बड़ा भानुजा पुलिस थाना खमनोर जिला राजसमन्द को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अनुसंधान जारी है।
सोशल साईट इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम की फेक आईडी बनाकर उस इंस्टाग्राम आईडी पर लड़की के फोटो को एडिट कर वायरल किया।

पुलिस टीम में रामेश्वर लाल थानाधिकारी साईबर थाना हैडकानि राजकुमार, साइबर सैल हैडकानि देउ, कानि.महेन्द्र, धर्मपाल सिंह, महिला कॉन्स्टेबल स्वाति आदि शामिल थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर