Explore

Search

May 10, 2026 5:36 am

प्रशासन

गंगरार को नगर पालिका बनाने की मांग को लेकर विधायक धाकड़ ने यूडीएच मंत्री से की भेंट

चित्तौड़गढ़। गंगरार ग्राम पंचायत को नगरपालिका बनाने को लेकर क्षेत्राीय विधायक डाॅ.सुरेश धाकड़ ने युडीएच मंत्राी से भेंट वार्ता कर गंगरार को नगर पालिका बनाने की मांग की हैं। विधानसभा सत्रा के दौरान क्षेत्राीय विधायक डाॅ सुरेश धाकड़ ने युडीएच मंत्राी झाबर सिंह खर्रा से भेंट कर गंगरार ग्राम पंचायत को नगरपालिका बनाने की मांग की। इस दौरान क्षेत्रा की स्थिति से अवगत कराते हुए धाकड़ ने गंगरार उपखण्ड क्षेत्रा में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गंगरार होने के साथ साथ क्षेत्रावासियों के द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग को एवं वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए नगरपालिका बनाने की मांग की। इस पर युडीएच मंत्राी द्वारा शिघ्र ही उक्त सम्बन्ध में कार्यवाही कराने को लेकर आश्वासन दिया। गंगरार उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित ग्राम पंचायत गंगरार को लम्बे समय से नगरपालिका बनाये जाने की मांग की जा रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर