Explore

Search

March 27, 2026 1:31 am

कैफे संचालक के मोबाइल से मिले वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, आरोपित तीन दिन के रिमांड पर

चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने गश्त करने के दौरान पकड़े एक युवक के मोबाइल से हिडन फोल्डर में 33 अश्लील वीडियो व कई फोटो मिले हैं। युवक शहर के सेन्तु मार्ग चामटी खेड़ा चौराहा के पास ‘फोर्ट कैफे’ के नाम से कैफे संचालित करता हैं। गश्त के दौरान पुलिस को देख भागने लगे युवक को पकड़ने के दौरान उसने पुलिस पर हवा में तलवार भी लहरा दी। पुलिस ने दो तलवार भी जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाल भवानी सिंह 27 फवरी को गश्त करते हुए गम्भीरी नदी सेन्तु मार्ग पहुंचे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो युवक के हाथ में कट्टे से तलवार निकाल कर पुलिस पर हवा में लहरा दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को धर दबोचा और उसे डिटेन कर कोतवाली पुलिस थाने पर लाया गया। पुलिस ने डिटेन युवक से दो तलवार जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपित दुष्यंत कुमावत को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल को खंगाला तो उस में एक हिडन फोल्डर मिला जिसे खोला गया। पुलिस को युवक के मोबाइल के फोल्डर से 33 अश्लील वीडियो और कई आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में चित्तौड़गढ़ दुर्ग निवासी दुष्यंत कुमावत से पूछताछ की गई। सामने आया कि आरोपित दुष्यंत कुमावत कोतवाली थाना क्षेत्र के चामटी खेड़ा सेन्तु मार्ग पर फोर्ट कैफे के नाम से कैफे संचालित करता हैं। कैफे में कपल, लड़के-लड़कियां पाइवेट कार्य और चाय कॉफी के लिए आते थे। इस मामले में कोतवाली थानाधिकारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जिस पर आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपित दुष्यंत के मोबाइल से मिले 33 अश्लील वीडियो और कई फोटो के बारे में जांच में जुट गई कि यह अश्लील वीडियो और फोटो कैफे में बनी केबिन के ही हैं या फिर इंटरनेट से डाऊनलोड किए गए हैं। इस मामले में जांच सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह को सौंप दी हैं। सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में कैफे संचालक आरोपित दुष्यंत कुमावत से पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल में मिले वीडियो इंटरनेट से डाउनलोड किया गए हैं। कैफे संचालक के मोबाइल से मिले वीडियो की जांच करवाई जा रही कि यह वीडियो आरोपित ने इंटरनेट से डाऊनलोड किए या फिर कैफे में बनाएं गए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपित दुष्यंत कुमावत को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पीसी रिमांड पर भेजा गया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर