Explore

Search

March 24, 2026 5:37 pm

डॉ. कालू सिंह का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासना प्रतियोगिता में चयन

बेगूं। बेगूं उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ. कालू सिंह राव का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासना चैंपियनशिप 2024-25 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 5 मार्च 2025 से 8 मार्च 2025 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ में 40 व 50 वर्ष के वर्ग में आयोजित होगी, जिसमें वे राजस्थान सचिवालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार मीणा ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि डॉ. कालू सिंह ने इससे पहले भी कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय योगासना प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि उनके शानदार योगदान को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा स्वामी विवेकानंद युथ आइकॉन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर बनवारी लाल मीणा, रामफल डोरिया, खैमराज धाकड़, ओम प्रकाश बिंदल, कन्हैया लाल धाकड़, ठाकुर लखि, भोलिराम धाकड़ सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. कालू सिंह को बधाई दी।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर