Explore

Search

March 25, 2026 9:10 pm

जुंदा में सासंद और जिला प्रमुख ने किये विकास कार्य के लोकार्पण

राजसमन्द। जिले के ग्राम पंचायत जुन्दा में  राजसमन्द सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ व जिला प्रमुख रतनी देवी जाट ने सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही विधालय मे चल रहे सभा हाल के निर्माण कार्य का निरिक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए और मौके पर गुणवता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए, साथ ही ग्राम पंचायत वासियो की मांग पर सांसद ने बताया की ग्राम पंचायत के साथ ही राजसमंद मे विकास के लिए हमेसा तत्पर है सांसद ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचा कर पात्र लोगो को फायदा दिलाया जाय। जिला प्रमुख रतनी देवी जाट ने ग्राम पंचायत मे बाकि कार्य है वो भी बहुत जल्द पूरा करायँगे जुन्दा खेड़ी ग्राम वासियो ने सांसद व जिला प्रमुख को लिखित ज्ञापन देकर जुन्दा खेड़ी. सुल्तान पूरा, गणेश पूरा, माता जी का खेड़ा, गुजरिया खेड़ा को मिला कर नविन ग्राम पंचायत बनाई जाय और ग्राम पंचायत मुखायलय जुन्दा खेड़ी को बनाया जाय बेठूम्बी मे नहीं जोड़ा जाय जुन्दा खेड़ी माता जी का खेड़ा आदि गावों की दुरी बेठूम्बी से आठ किमी है जबकि जुन्दा की दुरी मात्र दो किमी है। ज्ञापन में बताया की या तो जुन्दा खेड़ी को पंचायत हेड क्वाटर बनाया जाय या फिर जुन्दा ग्राम पंचायत की सीमा में कोई फेरबदल नहीं किया जाय जुन्दा ग्राम पंचायत को यथावत रखा जाय इस अवसर पर जुन्दा सरपंच मिठू सिंह चौहान, पूर्व सरपंच घीसू लाल पितलियाँ, भागीरथ जाट ,राजेन्द्र व्यास,शिव सिंह, महेंद्रसिंह, गिरधारी लाल माली, डाल चंद कुमावत, नारायण लाल जाट,सुमेर सिंह जाला, चन्दरवीर सिंह राणावत, शम्भूसिंह भाटी, शम्भूसिंह शक्ततावत, पिंटू माराज, देवी लाल गाडरी ,कालू राम शर्मा,कमलेश शर्मा, रमेश सेन आदि ग्राम वासी उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर