Explore

Search

March 26, 2026 9:59 pm

कार चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अतिरिक्त सरिता सिह एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे थाना बस्सी पर बीट शेरलेट कार को दल्ला का खेड़ा चौराये से चोरी कर ले जाने के सन्दर्भ मे दर्ज प्रकरण पर पतेरसी माल मूल्जिमान थानाधिकारी मनीष वैष्णव के सुपर विजन में गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर वाहन चोर दिनेश पिता कुकालाल कुमावत निवासी खेरी थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ व शिवलाल पिता बालुराम वैष्णव निवासी बक्तावरपुरा थाना राशमी चित्तौड़गढ़ की तस्दीक कर डिटेन किया जाकर पूछताछ की गई तो उक्त दोनो आरोपियों द्वारा उक्त घटना मे माल मशरूका कार चोरी करना बताया गया। जिसको गिरफतार किया जाकर उक्त दोनो की निशादेही से कार बरामद की गई। आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में हैडकानि कन्हैयालाल ( विशेष भूमिका) कानि. विजेश, नन्दकिशोर, महावीर शामिल थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर