
राशमी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार मंगलवार को थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाकर 10 वाहनों के चालान बनाए। पुलिस की कार्रवाई से यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने विशेष कर बिना सीट बेल्ट,बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई करने के साथ ही नंबर प्लेट,दस्तावेज आदि को लेकर भी चालान बनाए। पुलिस कर्मियों ने जीवन व परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी। पहुंनी तिराहे पर चलाएं अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक रमेश चंद्र वैष्णव,कांस्टेबल सुरेश चंद्र,चतरदान,गोपी लाल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारियां दी। 10 वाहनों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला।
