Explore

Search

October 3, 2026 12:23 am

खेत पर खंभे तोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, शांति भंग में गिरफ्तार

राशमी। थाना क्षेत्र के देवपुरा में खेत पर लगे खंभों को तोड़ने की बात को लेकर बुधवार को दो जनों के बीच विवाद हो गया। इस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि देवपुरा निवासी रामेश्वर पुत्र लोभचंद जाट व प्यार चंद पुत्र चंपालाल जाट दोनों खेत के पड़ोसी हैं। प्यार चंद के खेत पर लगे पत्थर के खंभे किसी ने तोड़ डालें। इसको लेकर प्यार चंद ने रामेश्वर लाल को ओलंबा दिया तो दोनों लोग आवेश में आ गए तथा झगड़ पड़े। इस बात को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दी। अनुसंधान अधिकारी हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह दोनों पक्षों से समझाइए कर रहे थे। इस दौरान दोनों झगड़ा करने पर उतर आए। जिन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर