बेगूं। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगूं द्वारा शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर मंडल बेगूं अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगूं द्वारा नगर के लालबाई फूलबाई चौक पर स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रतन लाल गाडरी की अध्यक्षता में मनाया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बेगूं आगमन पर रतन लाल गाडरी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया l इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश शर्मा, पारस जैन, कैलाश मंत्री एवं रामचंद्र सेन ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विदुषी जयदीप बिल्लू ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की महिला जिला उपाध्यक्ष रेखा मेहर ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी एवं नगर अध्यक्ष बिल्लू की प्रेरणा से लिया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक मोहनलाल पहाड़िया,सहसंयोजक योगेश डीडवानिया एवं सागर पटवा थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश उपाध्याय ने किया।
प्रशासन
चित्तौड़गढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े दो ऑटो को आग के हवाले किया
February 6, 2026
9:25 am
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, कांग्रेस की सदस्य ने थामा भाजपा का दामन