Explore

Search

July 2, 2025 12:10 am

समझाईश के बाद निकली शोभायात्रा, विवाद के बाद प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर

गंगरार। रामनवमी के अवसर पर पर प्रस्तावित शोभायात्रा में लव जिहाद की झांकी को लेकर मचे बवाल ने एक बारगी प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया। जिसके चलते देर रात तक कई अधिकारीगण मय जाप्ता जलूस के साथ तैनात रहे। वही देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी भी गंगरार पहूॅचे ओर स्थिति का जायजा लेकर थानाधिकारी को दिशा निर्देश प्रदान किये। रात्रि करीबन 8.30 बजे के करीब समझाईश के बाद शुरू हुई शोभा यात्रा दो बजे समाप्त हुई। प्रस्तावित शोभा यात्रा में शामिल झांकी को लेकर प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के समाचार सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गये। वही सूचना पर कस्बा गंगरार व स्टेशन गगरार के बाजार स्वतः ही व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बन्द कर दिये। वही पुलिस थाना गंगरार के बाहर विरोध प्रदर्शित करते हुए धरना प्रदर्शन किया। मौके पर एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने मोर्चा सम्भालते हुए समझाईश कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा का दिन से ही ग्रामीणजन पुष्प लिये इन्तजार कर रहे थे। शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में आगे आगे घोड़ों पर बालिकाऐं बेठी थी। तो पीछे डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। वही शोभायात्रा में युवा हेरत अंगेज प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में झांकी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जन जलुस में शामील हो गये जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। वही बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया। शोभा यात्रा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मलहोत्रा, उपखण्ड अधिकारी पंकज बड़गुजर, एडिशनल एसपी सरिता सिंह, तहसीलदार पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, वृताधिकारी प्रभु लाल कुमावत, वृताधिकारी शिवराज टेलर, गंगरार थानाधिकारी दुर्गा प्रसाद दाधीच सहित चन्देरिया थानाधिकारी, राशमी थानाधिकारी देवेन्द्र देवल, साड़ास थानाधिकारी आजाद पटेल सहिम कई प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी मय जाप्ता तैनात रहे। रात्रि में करीब एक बजे राम द्वारा में सामुहिक हनुमान चालिसा के पाठ के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर