Explore

Search

September 24, 2026 10:00 pm

राशमी के लोकेश सुवालका राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त

राशमी। स्थानीय निवासी समाजसेवी लोकेश सुवालका को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा कार्यकारिणी में संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर मोदी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में सुवालका को महासभा के सत्र 2025 से 28 तक की कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। दूसरी ओर नियुक्ति पर सुवालका ने महासभा के मुख्य संरक्षक व केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येसो नाईक,प्रकाश जायसवाल,राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश चौधरी,प्रदीप जायसवाल,अशोक जायसवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर मोदी,राष्ट्रीय संयोजक अटल कुमार गुप्ता का आभार जताया है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर