Explore

Search

May 9, 2026 10:24 pm

प्रशासन

ईडी कार्रवाई के विरोध में बेगूं कांग्रेस का प्रदर्शन

बेगूं। नगर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बेगूं द्वारा शनिवार को सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की राजनीति प्रतिशोध से प्रेरित कार्यवाही के विरोध में बेगूं में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने इसे केंद्र सरकार की राजनीतिक दुर्भावना बताया और राष्ट्रपति के नाम बेगूं उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश को ज्ञापन सौंपा। नया बस स्टैंड बेगूं पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। यह प्रदर्शन पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वेषपूर्ण नीति अपनाकर राष्ट्रीय नेताओं को दबाने का काम किया जा रहा है,जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। दमनकारी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया।

ज्ञापन के दौरान प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी रंजना शर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललित बैरागी, प्रदेश सचिव हीरालाल गुर्जर, पूर्व कृषि मण्डी अध्यक्ष देबीलाल धाकड, कमाण्ड मण्डल अध्यक्ष गोरूलाल गुर्जर, ठुकराई मण्डल अध्यक्ष भेरूलाल धाकड, चेची मण्डल अध्यक्ष देबीलाल भील, नन्दवाई मण्डल अध्यक्ष नन्दलाल रेगर सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर