बेगूं। उपखंड क्षेत्र में 33 केवी चेची,गोविंदपुरा एवं नंदवाई फीडर पर गुरुवार को आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से 4 घंटे बाधित रहेगी। बिजली विभाग के सहायक अभियंता गिरिराज मैहर ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस चेची,गोविंदपुरा से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति गुरुवार प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार 33/11 केवी जीएसएस नंदवाई पर आवश्यक रख रखाव कार्य किए जाने से सम्बधित 11 केवी फीडर से जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बन्द रहेगी।
प्रशासन
म्हारों पावन चित्तौड़ अभियान की राह देख रही बेड़च नदी
March 8, 2026
9:40 am
खतरे में अस्तित्व: बेतहाशा खुदाई से खत्म हो रही बनास नदी, कानून की उड़ रही धज्जियां
March 7, 2026
2:44 pm