Explore

Search

July 2, 2025 5:32 am

वर्षितप पारणा महोत्सव आगामी 30 को, मुनी धर्म एवं अर्पण प्रज्ञा साध्वी मंडल का हुआ भव्य प्रवेश

डूंगला, (राजेन्द्र मोगरा)। दिवाकर नगरी डूंगला में आगामी 30 अप्रैल को भव्य आखातीज पालना महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसी आयोजन के तहत सर्वप्रथम अपूर्व प्रज्ञा साध्वी मंडल का मंगलवाड रोड से भव्य प्रवेश हुआ। इसके पश्चात रविवार को प्रातः 7:30 बजे देवली मार्ग से संथारा विशेषज्ञ स्पष्ट वक्ता छोटे जैन दिवाकर धर्म मुनि महाराज एवं गुरणी मैया अर्पण प्रज्ञा एवं साध्वी मंडल का भव्य प्रवेश हुआ। प्रवेश का भव्यता देखते ही बनती है। कल दिन में चिलचिलाती धूप में अर्पण प्रज्ञा  मारा साब ने ऐतिहासिक 24 किलोमीटर का विहार कर गुरुदेव के चरणों में अपनी हाजिरी दी। सवेरे 5 बजे से ही गुरु भक्तों का रेलमपेल देवली मार्ग पर देखने को मिली। जैन श्रावक संघ के मंत्री कनक मल दक अपने मंत्रिमंडल के साथ संतों की अगुवाई के लिए देवली मार्ग पर खड़े मिले। सभी श्रावक सफेद पोशाक में और श्राविकाएं लाल चुंदड़ ओढ़े अपने गुरुदेव की अगुवाई में चलती नजर आई। इसी के साथ डूंगला में विराजित अपूर्व प्रज्ञा साध्वी मंडल भी अपने गुरुदेव की अगुवाई में चल पड़े। हर कोई अपने गुरुदेव से मिलने की आस नंगे पांव अगुवाई में दौड़ रहा था। विहार सेवा समिति के सभी युवा सदस्य करीब 7 दिन से साधु संतों की विहार सेवा में लगे हुए थे। सभी युवा साथियों ने 7 दिनों तक शाम सवेरे दोनों समय गुरुदेव एवं गुरणी मैया के साथ इस चिल चिलती धूप में नंगे पांव चलकर विहार करवाया जो वास्तव में दिवाकर नगरी की एक मिसाल है। सभी युवा साथी गुरुदेव के साथ जैन धर्म के जयकारे लगाते हुए रास्ते भर चलते रहे। जैसे ही गुरुदेव का देवली मार्ग से मुख्य मार्ग पर पदार्पण हुआ जैन धर्म के अनुयायियों के साथ अन्य धर्म के लोग भी रास्ते में खड़े होकर धर्म मुनि का आशीर्वाद लेते नजर आए। धर्म मुनि मारा साब को देखकर बाजार में अन्य धर्म के लोगों में यह चर्चा रही की यह तो वही मारा साब है जिन्होंने 2012 में चातुर्मास किया था और लोगों को आलू प्याज और चाय के सौगंध दिलाए थे। जैन स्थानक में पहुंचे गुरुदेव ने सभी भक्तों को गुरु वंदना सुनाई। चातुर्मास सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने नित्य प्रतिदिन होने वाले आयोजनों को जानकारी दी और बताया कि प्रतिदिन व्याख्यान सवेरे 8:15 बजे से 9:30 बजे महावीर भवन में होंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर