Explore

Search

March 11, 2026 12:31 pm

श्री यश पावन तीर्थ बीगोद में रक्तदान शिविर आयोजित, 101 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

भीलवाड़ा। श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के तत्वाधान में सद्गुरुवर्या यश कंवर मसा के 10 वे पुण्य स्मृति दिवस पर श्री यश पावन तीर्थ बीगोद में रक्तदान व निशुल्क बीपी शुगर जांच शिविर आयोजित हुआ। मंडल के मंत्री मनीष बडोला ने बताया की शिविर में 101 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। रक्त का संग्रह अरिहंत हॉस्पिटल ब्लड टीम द्वारा किया गया। शिविर में श्री यश कंवर स्मृति सेवा संस्थान का सहयोग रहा। सहमंत्री राजकुमार लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र उच्चारण से हुई। शिविर में कई युवाओं ने जोड़े से भी रक्तदान किया। मनीष बम्ब ने बताया की शिविर संयोजक महावीर बापना, पीयूष सूर्या, आशीष चौधरी, शौकीन डागा, राहुल डागा ने सभी रक्तवीरों की हौसला अफज़ाई करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर