Explore

Search

July 2, 2025 8:39 am

नीमड़ी खेड़ा में चोरों ने मचाया धमाल

गंगरार। उपखण्ड क्षेत्र के नीमड़ी खेड़ा गाॅव में शुक्रवार रात्रि को विभिन्न घरों में धमाल मचा कर चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान एक महिला गंभीर घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणपत सिंह पिता भोपाल सिंह ने थाने पर दी रिपेार्ट में बताया कि उसकी माताजी व नानी दोनों ही घर के अन्दर बरामदे में सो रहे थे। उस दौरान रात्रि में अज्ञात चैर घर में घुसे। घर मे ंघुस कर नानी के गले में पहना हुआ मंगलसूत्रा झपट लिया। वही कानों में पहने टाॅपस भी खोल लिये। एक कान का टाॅप्स नहीं खुलने पर उसे जोरदार से खींच लिया। जिसके कारण वृद्ध महिला गंभीर घायल हो गई। मौके पर शोर शराबा होने व महिला के चिल्लाने पर आस पड़ौस के लोग जाग गये। वही मौके पर अन्य लोगों के घरों में भी चैरों के घुसने की जानकारी मिली। गाॅव के ही शम्भु लाल जाट ने भी थाने पर मोबाईल फोन व दस हजार रूपये की नगदी चैरी होने की रिपेार्ट दी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गाॅव के तीन चार घरों में चैरों ने घुस कर धमाल मचाई वही चैरी की। ग्रामीणों ने चैरों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की हैं।
फोटो:

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर