चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर “नागरिक ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारी लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर तिरंगा यात्रा के संभाग समन्वयक प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल के आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि संभाग समन्वयक पिंकेश पोरवाल ने तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश के वीर जवानों को सम्मान देना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। यह यात्रा सिर्फ एक राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है। चित्तौड़गढ़ जिले में 17 से 25 मई के बीच विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पोरवाल ने कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया ताकि वे न केवल तिरंगे के सम्मान में कदम से कदम मिलाकर चलें, बल्कि देश की अखंडता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यात्रा में पार्टी के महिला-पुरुष पदाधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, विभिन्न समाज-संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं उद्योगपति, अधिवक्ता, सीए, छात्र संगठन, स्कूली छात्र-छात्राएं, साधु-संत, एनसीसी स्काउट आदि भाग लेंगे। तिरंगा यात्रा को लेकर

जिलाध्यक्ष रतन गाडरी के निर्देश पर विधानसभा स्तर पर कमेटी गठित की गई। संचालन करते हुए जिला महामंत्री रघु शर्मा ने चित्तौड़गढ़ शहर में 21 मई को निकलने वाली तिरंगा यात्रा के मार्ग, यात्रा की रुपरेखा एवं रचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित,
जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मंत्री सी पी नामधराणी, सुरेश गाडरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक,
आईटी जिला संयोजक नन्दकिशोर लौहार, गौरव त्यागी,असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार सुखवाल, गोपाल राजोरा, राजमल सुखवाल, मंडल महामंत्री शिवप्रकाश मंत्री, लोकेश त्रिपाठी, अनिल सुखवाल, रतन जाट, रोलाहेड़ा, संजय सुहालका, शांतिलाल शर्मा, मंजू पितलिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष रजनीश पितलिया, दीपक शर्मा, शुभम सुखवाल, शांतनु काबरा,धीरज सुखवाल, नवीन सुखवाल, किशन शर्मा, नीलेश आंजना, मंडल उपाध्यक्ष रामचंद्र मेवाड़ा, विक्रम बंजारा आदि उपस्थित थे।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़