Explore

Search

October 12, 2026 5:54 am

ईंटों के ढ़ेर में नजर आया अजगर तो डरे नरेगाकर्मी, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील क्षेत्र के वनाई गांव के पंचायत परिसर में चल रहे हैं निर्माण कार्य में ईंटों के ढ़ेर में शनिवार को सुबह एक अजगर नजर आने से नरेगा कर्मचारियों में हड़बड़ी मच गई। इसकी सूचना उन्होंने राजसमंद वन विभाग टीम को दी। जहां पर रेस्क्यू टीम के पन्नालाल कुमावत, घनश्याम पूर्बिया, महेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे जहां देखा तो 5 फीट लंबा अजगर ईंटो के ढेर में दुबककर बैठा हुआ था। ऐसे में टीम द्वारा सावधानीपूर्वक रेस्क्यु किया गया तब जाकर नरेगा कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वहीं नरेगा मजदूरों ने अजगर के साथ अपने फोटो भी खिंचवाये वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए अजगर को बोरे में डालकर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर बंशी लाल चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर