Explore

Search

July 6, 2026 2:05 am

प्रशासन

न्यू क्लॉथ मार्केट व्यापारी मंडल नेनव नियुक्त हेरिटेज मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बांधे परिंडे, किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। नव नियुक्त हेरिटेज मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन का न्यू क्लॉथ मार्केट व्यापारी मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। हरिश पंडित व बबलू ने बताया कि इम्तियाज हुसैन को हेरिटेज मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर शुक्रवार को सुबह न्यू क्लॉथ मार्केट व्यापारी मंडल द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और मेवाड़ी पगड़ी व माला पहना कर अभिनन्दन किया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे का मुँह मीठा करा कर खुशियाँ व्यक्त की। नव नियुक्ति हेरिटेज मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारी मंडल की ओर से भीषण गर्मी के चलते पक्षियों के पानी के परिंडे बांधे तथा इन्हें नियमित दाना-पानी भरने का संकल्प लिया। पिछले 25-30 वर्षों से न्यू क्लॉथ मार्केट में ही व्यापारियों व निवासियों के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे इम्तियाज हुसैन के साथ विशेष लगाव रहा है, वो हमें इनके सुख-दुख एवं प्रत्येक कामों में शामिल रहे हैं। इसी के चलते यहाँ के समस्त व्यापारियों ने हर्ष जाहीर किया और इस नियुक्ति पर आलाकमान का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान घनश्याम अंछेरा, गोपाल भंडारी, सत्तु उस्ताद, अनुराग शर्मा, हाजी निसार, छोटू मोहम्मद, उस्मान गनी, बरकत, शांति लाल छीपा, घनश्याम साहू, शिव, कमल, रमेश जेठानी, हरिश पंडित, जहूर छीपा, मंजूर अहमद, मोहम्मद सलीम, राकेश, मोइनुद्दीन, रफीक, मुकेश जीनगर, यूनूस, शिव डाड, सलीम टैप, अहसान, बबलू खान, रशीद, समीर, जाकीर, राकेश तिवारी, नवीन जेठानी, सूरज, प्रकाश, आमिन, अयान, अमान, आरीफ, सोनू, रोहित, मन्नू, श्याम, प्रकाश, पवन, मुख्तियार, राजेन्द्र मोची, मोहम्मद अली आदि व्यापारी व न्यू क्लॉथ निवासी मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर