

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए 11 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया। बड़ी सादड़ी नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर दिलीप चौधरी को नियुक्त किया गया है। देवगढ़ मंडल में रामसिंह सिसोदिया और बोहेडा मंडल में परसराम पुष्करणा को जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवाड़ मंडल में राधेश्याम अहीर और राजना मंडल में राहुल पाटीदार अध्यक्ष बने हैं।


डूंगला मंडल की कमान ललित गोपाल पुष्करणा को सौंपी गई है। आसावरा मंडल में चमनपाल सिंह सोलंकी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। बड़ी सादड़ी ग्रामीण मंडल के लिए हीरालाल मीणा को चुना गया है। चिकारडा मंडल में शोकिन बोहरा, बारावरदा मंडल में लालचंद गुर्जर और निकुम्भ मंडल में उमेश लोहार नए अध्यक्ष बने हैं। साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में बड़िसादरी ब्लॉक में अध्यक्ष गोपाल जोशी,डुंगला ब्लॉक में संग्राम सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजकमल सिंह बांसी,जिला महासचिव मोहम्मद सैयद खालिद एवं जिला महासचिव सम्पत मेनारिया का भी उपरना ओढ़ा कर मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी के मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य विधानसभा स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है।

घंटाघर चौराहा पर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ सरस डेयरी अध्यक्ष अध्यक्ष बद्रीलाल जाट जगपुरा द्वारा विधानसभा बड़ी सादड़ी क्षेत्र के सभी 11 नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माला पहनकर ऊपर ना उड़ा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी 11 मंडलों अध्यक्षों को 51 किलो की माला पहनकर स्वागत किया गया इस दौरान नगर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर एक दूसरे विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में डेरी चेयरमैन अध्यक्ष बद्रीलाल जाट द्वारा सभी नव नियुक्त 11 मंडल अध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी को अपने क्षेत्र में अच्छी तरह से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया वहीं सभी को अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी से आह्वान लिया गया इस दौरान सभी को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे आगामी नगर पालिका एवं पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती एवं सत्ता मिल सके। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस समर्थित नगर एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारणी पूर्व मंडल अध्यक्षगण,मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ीसादड़ी नगर के कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़