Explore

Search

October 12, 2026 6:07 am

भीलवाड़ा में बच्चों के लिए पहली बार जादू की वर्कशॉप, खुद सिखाएंगी जादूगर आंचल

भीलवाड़ा। शहर के बच्चों के लिए एक अनोखा मौका सामने आया है। पहली बार भीलवाड़ा में विश्व प्रसिद्ध जादूगर आंचल खुद बच्चों को जादू के राज सिखाएंगी। यह दो दिवसीय वर्कशॉप 6 और 7 जून को आयोजित होगी। वर्कशॉप में बच्चों को 5 से 7 आसान और आकर्षक मैजिक ट्रिक्स सिखाई जाएंगी, जिन्हें वे किसी भी मंच पर परफॉर्म कर सकेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलने वाली इस वर्कशॉप में 5 साल और उससे ऊपर के बच्चे भाग ले सकेंगे। जादूगर आंचल मैजिक शो,के डायरेक्टर गिरधारी कुमावत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप की फीस 1500 रुपए प्रति बच्चा रखी गई है और सीटें सीमित हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर