राशमी। थाना क्षेत्र के नंगपुरा में गत बुधवार मध्य रात्रि में हुए गणेश नाथ हत्याकांड के मामले में नामजद 13 में से तीन महिला आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल ने बताया कि मृतक गणेश नाथ की पत्नी रेखा नाथ ने घटना को लेकर चार महिलाओं सहित 13 जनों के खिलाफ अपने पति की हत्या का मामला थाने में दर्ज करवाया था। जिसमें अनुसंधान के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी नंदू बाई पत्नी नंद सिंह रावत श्याणी देवी पत्नी बालू सिंह रावत तथा कृष्णा पत्नी प्रभु सिंह रावत को गिरफ्तार कर रविवार को अवकाश कालीन न्यायालय गंगरार में पेश किया। जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm
जिला परिषद के 35 वार्ड, 11 पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य वार्डों का आरक्षण तय
September 23, 2026
9:32 pm