Explore

Search

March 4, 2026 12:09 am

बेगूं में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान

बेगूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राज्य में विशेष योग्यजनों (दिव्यांगजनों) के जीवन को और अधिक सुविधाजनक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक लाख दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता एवं पात्रतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप नगर पालिका बेगूं में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक उपकरण और सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
यह अभियान बेगूं उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश के निर्देश पर आयोजित होगा। इस क्रम में बेगूं नगर पालिका के सामने स्थित नेहरू गार्डन में दो दिवसीय दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन होगा। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण 10 जून को वार्ड 4 से 15 के लाभार्थी सम्मिलित होंगे, वही 11 जून को वार्ड 16 से 25 तक के लाभार्थियों को भी कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण मिलेंगे। इस विशेष शिविर के दौरान 10 जून को वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन) के लिए निशुल्क रोडवेज कार्ड भी बनाए जाएंगे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर