Explore

Search

July 2, 2025 12:41 am

सुवानिया गांव में आए एक साथ दो मगरमच्छ, किया रेस्क्यू


गंगरार। सुवाणिया ग्राम में एक साथ आये दो मगरमच्छों को वन विभाग द्वारा सुरक्षित रेस्क्यु कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार सुवाणिया ग्राम के बाहरी इलाके में एक खेत पर चार से पाॅच साल के दो मगरमच्छों को देखा गया। मगरमच्छ की सुचना विभाग को दी गई। जिस पर वन विभाग के साथ के वन्य जीव विशेषज्ञ पीयूष कांबले एवं राम कुमार साहू की टीम मौके पर पहूॅची। वही पर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की योजना बना दोनों मगरमच्छ को अलग अलग कर सुरक्षित रेस्क्यु कर लिया गया। दोनों मगरमच्छ लगभग 9 फीट लम्बे होकर उनका वजन 90 किग्रा के लगभग था। मगरमच्छों का सफल रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में पहुँचाया गया। जहाँ उसे वन विभाग की देखरेख में उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। मौके पर रेस्क्यू टीम में स्थानीय रेंजर सुरेश चैधरी, फ्लाइंग टीम के नाथू सिंह, देवीलाल रैगर, राम चंद्र सालवी, मदन सिंह और किशन गाडरी थे। ग्रामीणों ने वन विभाग व रेस्क्यु टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर