राशमी। थाना क्षेत्र के नंगपुरा में इस माह 4 जून की रात्रि हुए गणेश नाथ हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक फरार तथा एक सहयोगी आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल ने बताया कि मामले में नामजद 13 आरोपियों में से तीन महिलाओं एवं आठ पुरुष आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी नंगपुरा निवासी बालू सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह रावत व एक अन्य सहयोगी आरोपी कपासन निवासी जतिन बारेगामा को गिरफ्तार पर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। थाना अधिकारी ने बताया कि जतिन बारेगामा मामले में आरोपी एवं जेल भेजे जा चुके कालू सिंह रावत का दोस्त हैं। कालु सिंह ने जतिन को गणेश नाथ के हाथ पैर तोड़ने की सुपारी दी थी। काम हो जाने के बाद खर्चा पानी देने की बात हुई थी। खेत में गणेश नाथ की हत्या की वारदात के बाद जतिन बारेगामा भी फरार हो गया। जिसे अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रशासन
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
March 24, 2026
2:52 pm
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की समीक्षा
March 21, 2026
11:24 am
जिले में शहरी क्षेत्रों में रोड कटिंग मरम्मत अभियान जारी
March 20, 2026
9:48 pm
नंगपुरा में गणेश नाथ हत्याकांड मामले में दो और आरोपियों को जेल भेजा,जतिन को दी थी सुपारी