
चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहुउद्देश्यीय फाउंडेशन के तत्वावधान में आज कलेक्ट्रेट चौराहे पर नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान के पहले दिन विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का वितरण किया गया। जिसे लेकर आमजन में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरूषों ने पौधे प्राप्त कर पौधारोपण करने और पौधों के सार संभाल की जिम्मेदारी भी ली। यह जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि देश और प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान के तहत डॉ भीमराव अम्बेडकर बहुउद्देश्यीय संस्थान द्वारा पौधा वितरण करने का निर्णय लिया गया।

इसी कड़ी में आज पहले दिन कलेक्ट्रेट चौराहे पर आम, जामुन, बादाम, नींबू, कठहल, आंवला, सीताफल, मीठी नीम, िककर, इमली आदि के पौधे वितरण किये गये। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक इसी प्रकार प्रतिदिन 500-500 अलग-अलग क्षेत्रों में पौधा वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर पौधों का वितरण किया जायेगा और पौधा लेने वाले व्यक्ति को पौधे की देखभाल करने शपथ दिलाई जायेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक वन रक्षक किशोर कुमार खटीक, साइबर सेल के गणपत नायक सहित रामावतार मीणा एवं निर्मल देसाई बतौर अतिथि मौजूद रहे। जिनके हाथों से पौधा वितरण कराया गया। इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरूषों ने पौधे प्राप्त किये। पौधा वितरण के दौरान कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार खटीक, संजय सालवी, हर्षित माहेश्वरी, राजेश मीणा, भैरूलाल बैरवा, संदीप शाह, कुसुम कांत जारवाल, अर्जुन डांगी, राजेन्द्र प्रसाद मून्दड़ा आिद मौजूद रहे।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़