Explore

Search

October 4, 2026 11:32 am

बड़ोदिया महादेव में भाजपा मंडल ने मनाई गुरु पूर्णिमा

बेगूं। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगूं की ओर से बड़ोदिया महादेव में कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जहां संत 1008 ब्रह्मलीन श्री हरिहरानंद गिरि महाराज के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्षा एडवोकेट विदुषी बिल्लू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आश्रम पहुंचकर गुरु परंपरा को नमन किया। कार्यक्रम के संयोजक विजय भारद्वाज एवं सहसंयोजक दीपक वैष्णव ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर पार्षद जयदीप बिल्लू, पवन दक, सुरेश खटीक, दिनेश कासलीवाल, मुरली शर्मा, सागर पटवा, उत्तम सिंह चुंडावत, रेखा मैहर, कृष्णा मैहर, संतोष जी मैहर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर