Explore

Search

June 24, 2026 12:20 pm

उपला सादड़ा गांव में कुआं एवं पानी टंकी पाईपलाईन कार्य का भूमि पूजन

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया तहसील के अंतर्गत आने वाले उपला सादड़ा गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। डीएनएफटी योजना के तहत गांव में कुआं एवं पानी टंकी की पाइपलाइन कार्य स्वीकृत हुआ, जिसका भूमि पूजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्य की शुरुआत से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रशासक सरपंच गीताबाई गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बंसीलाल चोपड़ा, वार्ड पंच गणेश गुर्जर, शंकर सिंह, सोहन सिंह, रामलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, मोहन गुर्जर, बाबू गुर्जर, गोरधन गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, मिट्ठू सिंह, सुल्तान सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने के पश्चात गांव में लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर