Explore

Search

June 27, 2026 10:11 pm

धाकड़ युवा संघ की बैठक सम्पन्न, धरणीधर जयंती शोभायात्रा की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

चित्तौड़गढ़ । धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की जयंती को लेकर तैयारियों का आगाज़ हो गया है। रविवार को धाकड़ युवा संघ द्वारा चित्तौड़गढ़ स्थित धाकड़ समाज छात्रावास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा की रूपरेखा तय की गई। धाकड़ समाज छात्रावास में धाकड़ युवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार धाकड़ के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिसमे आगामी 14 अगस्त को धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जयन्ती पर जिला स्तर की जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा रैली को भव्य रूप देने के लिए अलग अलग गांवो में बैठक के लिए अलग अलग सदस्यों की टोलियाँ बनायी गई साथ ही सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियाँ दी गई। बैठक में समाज के किशोर धाकड़,अशोक धाकड़,विनोद धाकड़,नरेश धाकड़,जयराज धाकड़,बाबूलाल धाकड़ धीरज धाकड़ जगदीश धाकड़ पवन धाकड़,सत्यनारायण धाकड़,दिनेश धाकड़,जमनेश धाकड़,पवन धाकड़ तुंबडिया,योगेश धाकड़,भेरूलाल धाकड़ सहित अनेक समाजसेवी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर