Explore

Search

March 15, 2026 11:35 pm

महाराष्ट्र की भामाशाह महिला ने स्कूल में किए सौ टेबल स्टूल भेंट

राजसमंद (गौतम शर्मा) । जिले के बिनोल गांव के शहीद सैनिक नारायण लाल गुर्जर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को महाराष्ट्र की एक भामाशाह महिला निलाम्बरी जय तीर्थ राव की ओर से छात्राओं को बैठने के लिए 2 लाख रुपये की लागत के सौ टेबल  व सौ स्टूल सेट भेंट किया है, इसको लेकर ग्रामीणों ने भामाशाह महिला की  काफी प्रशंसा की है ओर उनका आभार जताया।

जानकारी के अनुसार बताया कि बिनोल के मांगू नाथ जो कई सालों से महाराष्ट्र में उनके निवास पर कार्य करते हैं ऐसे में शहीद सैनिक  गुर्जर की स्कूल बालिका के फर्नीचर के अभाव में पढ़ाई में हो रही परेशानीयो अवगत करवाया तो भामाशाह महिला ने बालिका के लिए टेबल स्टूल देने की बात कही हालांकि भामाशाह महिला स्कूल में नही आई लेकिन मांगू नाथ द्वारा उनके द्वारा दान की गई टेबल स्टूल स्कूल में पहुचा दी गई। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में यह फर्नीचर की सामग्री भेंट की गई है समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख ने कहा कि भामाशाहों की कोई कमी नहीं है महाराष्ट्र राज्य के भी भामाशाह बालिकाओं के लिए एवं शहीद सैनिक के सम्मान में बालिकाओं को बैठने के लिए टेबल स्टूल दिए इस पर भामाशाह महिला का आभार जताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रशासक रामलाल गुर्जर ,भेरूलाल पोखरना, तासोल के प्रशासक सरपंच भंवरलाल सरगरा पीईईओ संदीप अग्रवाल , बालिका  विद्यालय के प्राचार्य कीर्ति शर्मा ,रोशनलाल बाफना, चांदमल पोखरना,  मांगीलाल दवे,  चिराग कुमार सोनी, एसएमसी अध्यक्ष हेमलता पुरोहित एवं विद्यालय के कई स्टाफ मौजूद थे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर