Explore

Search

September 22, 2026 7:46 pm

राजसमंद एसपी ने केलवाड़ा थाने का किया औचक निरीक्षण

राजसमंद। (गौतम शर्मा) राजसमंद की लेडी सिंघम एसपी ममता गुप्ता ने केलवाड़ा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया है। उनके केलवाड़ा थाना परिसर पर पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया है। एसपी गुप्ता  ने थाने में तैनात थाना अधिकारी विशाल गवारिया से थाना सर्किल में एवं अपराध के बारे में जानकारी ली है। वहीं एसपी ममता गुप्ता ने थाना परिसर पर जायजा लेते हुए उन्होंने माल खाना,भोजनालय क्राइम रिकॉर्ड रूम,थाना अधिकारी कक्ष,उपनिरीक्षक कक्ष,आदि  का निरीक्षण किया वहीं पुलिस जवानों को साईबर के तहत पीड़ित की सुनवाई करने और थाना सर्किल में महिला अपराध की सुनवाई जल्द करने और सभी जवानों को हर समय थाना सर्किल में सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। इस दौरान एएसआई रोशन लाल रेगर ,राम भरोसे ,उदयलाल ,हरि सिंह ,हेड कांस्टेबल अजय सिंह, चंद्रशेखर मोहनलाल आदि पुलिस जवान तैनात थे।

पुलिस अधीक्षक का पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया।
महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर