Explore

Search

October 12, 2026 6:03 am

राखी पर बहन ने भाई को दिया 13 साल बाद सुनहरा सरप्राइज

चित्तौड़गढ़। रक्षा बंधन के पर्व पर भारतीय नौ सेना में अधिकारी के पद पर सेवारत गोविंद खोईवाल और उनकी बहन उदयपुर में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रेणु खोईवाल के बीच 13 वर्षों बाद मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला। बहन ने बिना पूर्व सूचना दिए भाई के पास जाकर राखी बांधी और इस पर्व को अविस्मरणीय बना दिया।
अखिल भारतीय खटीक समाज चित्तौड़गढ़ के शहर युवा अध्यक्ष मनीष चावला ने बताया कि रेणु खोईवाल ने इस वर्ष रक्षा बंधन पर केरल में तैनात अपने भाई के पास पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। लंबे अंतराल के बाद राखी बांधते समय बहन ने भाई के दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। रेणु खोईवाल ने कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें बहन रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की दुआ करती है और भाई जीवनभर उसकी रक्षा का वचन देता है।
गोविंद खोईवाल ने बताया मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि बहन इस बार मेरे पास आएगी। उसे सामने देखकर खुशी के आंसू रोक नहीं पाया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर