Explore

Search

June 23, 2026 11:32 am

बस ने राहगीर को चपेट में लिया, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

रावतभाटा। शहर में देर रात को एक बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नारू भील निवासी चारभुजा देर रात पैदल अपने घर जा रहा था कि एनटीसी गेट नंबर एक पर परमाणु बिजली घर की अनुबंधित बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए युवक को चपेट में ले लिया जिससे युवक गंभीर घायल हुआ, मौके पर मौजूद लोग दौड़े और घायल युवक को परमाणु बिजली घर चिकित्सालय ले गए जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए उप जिला अस्पताल रैफर किया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर