कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार पारिक ने अपने साथियों के साथ चादर व फूल पेश कर मुल्क में अमनो सुकून की दुआ की। दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधी अरूण कुुमार पारिक के साथ जयपुर के भा.ज.पा. नेता एवं एडवोकेट सरदार इन्द्र मोहन, दीपक सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के भानेज प्रवीण धनखड के साथ भा.ज.पा. अल्पसंख्यक के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट सैयद अशफाक अली व हाजी सैयद अशरफ अली ने चादर व फूल पेश कर मुल्क मे अमनों सुकून की दुआ की। वक्फ कमेटी सदस्य एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली, असलम शैख, हाजी साबिर पुंवार, हाजी शराफत भाटी, हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी ने सभी की दस्तारबंदी कर श्रीफल भेंट किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़