Explore

Search

January 23, 2026 9:59 pm

राजसमंद-नाथद्वारा मार्ग पर बड़ा हादसा : स्लीपर बस, मार्बल से भरा ट्रक और एक ट्रेलर आपस में भिड़े, ड्राइवर सहित आधा दर्जन लोग घायल

राजसमन्द। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पीपरड़ा भट्टे के पास बीती रात्रि को राजमार्ग 58 पर तीन बड़े वाहन निजी बस ट्रक व ट्रेलर आपस मे टकरा गए जिससे आधा दर्जन चालक सहित यात्री घायल हुए है घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई जोरदार धमाके से आसपास के लोग सहम गए। सूचना पर कई लोग मौके पर दौड़ आये ओर राजनगर पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस मौके पर पंहुचीं राहगीरो व पुलिस की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से आरके चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। एम्बुलेंस चालक रमेश चन्द्र पूर्बिया ने बताया कि घटना से राजमार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को एक तरफा हटाकर यातायात सुचारू किया। मौके पर कई राहगीरो की भीड़ लग गई। घटना में हालांकि कोई जनहानि नही हुई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर