Explore

Search

April 30, 2026 8:07 pm

दो घटना : वैन में आग, अनियंत्रित वैन पलटी, बड़ा हादसा टला

चित्तौड़गढ़। शहर के गांधी नगर इलाके में एक स्कूली वैन की घरेलू गैस टंकी में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि चलती वैन में आग लगते ही तीन स्कूली बच्चे को सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद भभकी आग ने विक्राल रूप धारण कर लिया और जोरदार टंकी में ब्लास्ट हो गया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि आग से मामूली दो बच्चे के हाथ भी झुलसना बताया जा रहा हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची। जानकारी में सामने आ रहा कि तीनों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं और छुट्टी होने के बाद उन्हें अपनी गाड़ी से घर ले जा रहे थे और वैन में धुंआ उठता देख गाड़ी को रोक दिया और तुरन्त ही चालक समेत स्कूली बच्चों को नीचे सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके बाद वैन में आग भभक उठी और तेज जोरदार विस्फोट हुआ।
ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह भी चंदेरिया थाना क्षेत्र के बोरदा-पारोली मार्ग पर एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पानी के गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि दोनों हादसों में कोई जनहानि नही हुई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर